you cannot hate someone you love

as they say

“दिल मेरा है नासमझ कितना……चाहता है कितना तुझे, खुद मगर नहीं जान सका”

the fact that

no matter how angry you are
no matter how hurt you are
at any moment,
to the person you love
to the person you have fallen for
to the person who has your heart
you just can not hate them
you still wish for their betterment
you pray for their well being
you ask for their happiness
you just can not dislike them
not even inch of that disliking
for their name also
you defend their name
behind their back
when someone speak something bad about them
you try to understand their perspective
even though you are getting ignored
you forgive them so easily
like nothing happened between you
you forget their mistakes so easily
like it never happened
you love their flaws
more than you admire their qualities
you cry for them
but in next moment
just one call of them
and you are ready to get hurt again
you are ready to get your heart broken again
don’t know if this is not true love
then what it is
and
it is strange
how could any emotion make you feel like this
how could any human make you feel like this
they are not going to understand you
may be,
they don’t care for you like you do
but you try your best
to love them
to defend them
to understand them
in best possible ways you have learned till now
this must be protected
this love must be appreciated
this emotion must be protected

मेरा है वो फकत मेरा

कभी ये दावा
की मेरा है वो फकत मेरा
और
कभी ये डर की वो मुझसे जुदा तो नहीं

कभी ये दुवा
की मिल जाएं उसे सारे जहां की खुशियां
और
कभी ये खौफ की खुश वो मेरे बिना तो नहीं

कभी ये तम्मन्ना
की बस जाऊं मैं उसकी निगाहों में
और
कभी ये डर
की उसकी आंखों को किसी ने देखा तो नहीं

कभी ये आरजू
की वो जो मांगें मिल जाए उसे
कभी ये वासवा
की उसने मेरे सिवा कुछ और मांगा तो नहीं…!!!

थोड़ी दूर साथ चलने दो

कठिन है राहगुज़र थोड़ी दूर साथ चलने दो
बहुत कड़ा है सफ़र मगर थोड़ी दूर साथ चलने दो

तमाम उम्र कहाँ कोई साथ देता है
ये जानती हूँ मगर थोड़ी दूर साथ चलने दो

ये एक शब की मुलाक़ात भी ग़नीमत है
किसे है कल की ख़बर थोड़ी दूर साथ चलने दो

अभी तो जाग रहे हैं चराग़ राहों के
अभी है दूर सहर थोड़ी दूर साथ चलने दो

तुझे….

तुझे याद नहीं करना चाहते
लेकिन
तू इस कदर खयालों में बस चुका है
की
बिना मेरे चाहे,
बिना मेरे सोचे,
बिना मेरी मर्जी के,
बिना मेरी सहमति के,
बस एक तू ही याद आ रहा
खासकर
इस एक लम्हें में
तेरी आवाज,
तेरा ज़िक्र,
तेरा मेरे पास होना,
तेरा गुस्सा,
और
तेरा हर छोटी बात पर
मुझसे लड़ जाना
सब एक एक करके
बहुत याद आ रहा
और
इस बात के लिए
खुद पर गुस्सा अलग.

“यात्रा”

सफर “ट्रेन” का
यात्रा ट्रेन की
हजारों की भीड़
किसी की गंतव्य यात्रा
किसी की लौट आने की यात्रा
कोई अपनों से दूर
अजनबियों के बीच जाता हुआ
और
कोई अजनबियों से होकर
अपनों के बीच पहुंचता हुआ
इस यात्रा से चिढ़ होने से लेकर
इस यात्रा की आदत पड़ने तक
यहां तक आने में
ना जाने कितने त्योहार गवाह हैं
ना जाने कितनी उदासियां सबूत है
वो घर जाने की एक अलग सी मिलने वाली खुशी
अपने घराने का सुकून
और
फिर, इस सुकून को जस का तस छोड़कर
ना चाहते हुए भी
उन लोगों के बीच वापस जाना
जो आपको रत्ती भर भी पसंद नहीं
लेकिन
अंततः यही जीवन है
यही जीवन की यात्रा है
आप ना चाहते हुए भी
कुछ लोगों को झेलते हैं
आप ना चाहते हुए भी
इस भीड़ का हिस्सा बनते हैं
और
ये सफर,
तय करते करते
जीवन का सफर भी
अपने पड़ाव पर पहुंच रहा….!!!

“I am not good with people”

I’m not good with people.
I don’t talk a lot,
I don’t smile a lot.
I hate shallow conversations
and
unfunny jokes,
I always distance myself from the crowd
whenever I can.
I just like it that way.
But even so, my heart longs for the love
that would talk to my soul
when my lips can’t find the words to utter.
I long for someone
who understands my silence
but knows when it’s too much,
someone willing to make funny faces just so I can crack a smile.
I want someone to break
the walls I had to put up some time ago.
And
while I know that
this might be the most selfish thing to ask for,
I want that kind of love to save me.

“Regret”

the fact that I “REGRET”

the day I met you,
i regret
the moment
first time i have seen your name in the list
and even before knowing you
thinking that you were going to be special for me

i regret
the feelings of mine
which I have had for you
even after knowing everything
making clownery of those emotions

i regret
the genuine concern and care
I have had for you
without any selfish motive
just pure concern

i regret
the moments
i have cried for you
for all my sufferings, tears
for my broken heart
and
for all those anxious sad depressing days
which meant trash to you

i regret
the attempts
I have tried
to talk to you
to initiate anything
to convey everything
even after getting ignored like that

i regret
the thought, I had for you
that you think and treat me good

i regret
the term
that even after so many disrespects
I have tried to think from your perspective
instead of mine heartbreaks
i have given you the benefit of doubts
instead of my sadness

I REGRET
of meeting you
wish you have never met me
wish you have never crossed my path
not because you are a bad person
because I liked a wrong person at wrong time.

“हम” का अहम

कभी कभी जब हम किसी को
जानते हुए,
अनदेखा अनसुना कर रहे होते हैं
जब वो हमसे बात करने की
वजह तराश रहे होते हैं
असल में
हम उन्हें, हमारे बिना कैसे जीना है
ये सिखा रहे होते हैं
ये “हम” का गुरूर
ये “हम” का वहम
और
ये “हम” का अहम
जब तक हमें समझ आता है
तब तक हम उस इंसान को खो चुके होते हैं
जो शायद आपके लिए
वो सब करने को तैयार बैठा था
जिसके शायद आप कभी काबिल भी न थे
मिन्नतें
शिकवे, शिकायतें
सब खामोश हो रही होती हैं
और
उस वक्त हमें ये लगता है
हम जीत रहे हैं
हमारा गुरुर जीत रहा है
जबकि असलियत में
हम एक ऐसा इंसान अपने से अलग कर रहे होते हैं
जो सिर्फ हमारा था
घाटे का सौदा उसका तो कतिपय ही नहीं होता
क्योंकि उसने वो इंसान खोया
जो कभी उसका था ही नही
और
हमने उस इंसान को खोया
जो शायद इकलौता हमारे लिए जीता था
जब तक ये सारे समीकरण
हमें समझ में आते हैं
तब तक
बहुत देर हो चुकी होती है
लेकिन
इस बात की खासियत ये है की
ये बात आज नही तो कल
समझ जरूर आती है…..!!!!!

Design a site like this with WordPress.com
Get started