dear august ✨🧿

dear august ❤️

you feel like “apna saa” for a reason
you have brought me in this world
i solely belong to you
whenever it’s about you
i’ll always cherish
every single moment
you carry within
every single chance
you have made
for me
your rainy days,
your existence
your worth
i know from all my heart
i feel from all my heart
those days you are carrying,
those festive vibes,
my day, my birthday
not fond of these occasions
but how could I not thank you
for bringing me in this world
how could I forget to mention
you belong to me
and
i belong to you
I will always remember you
as mine closest forever
starting from tomorrow
to ending of this
I hope and pray
you are going to be the best
the amazing
and
mine superbly month 🧿

शिवा शंभू….श्रावण मास

मन की हर व्यथा का साथी है तू
मन की हर दुविधा को समझने वाला है तू
बिना मेरे कुछ बोले
बस आंखो को बंद करके
तुझे याद कर लेने भर से
सब ज्ञात कर लेने वाला है तू
हर खुशियों का हिस्सा है तू
मेरे हर आंसुओं का एक निवारण है तू
कभी कभी बस तुम होते हो
जब साथ कोई नहीं होता
जब पास कोई नहीं होता
जब मन को समझने वाला कोई नहीं होता
जब दिल को टटोलने वाला कोई नहीं होता
एक हिम्मत हो तुम
जो हर हार के बाद मिलती है
एक शक्ति हो तुम
जो मेरे ह्रदय में बसती है
दुनिया लाख बुरा चाहे मेरे लिए
दुनिया लाख बुरा सोचे मेरे लिए
उन सबसे बचाकर रखने वाले,
एक सुरक्षित आवरण हो तुम
मेरे सुरक्षा कवच हो तुम
तुम मेरे क्या हो
ये शायद मुझसे बेहतर कोई नहीं जानेगा
तुम मेरे क्या हो
ये शायद मुझसे बेहतर कोई नहीं समझेगा
मेरे हर राज़ के हमराज हो तुम
मेरे हर अनकहे किस्से के साथी हो तुम
हर दुख के हमराही हो तुम
हर सुख के मालिक हो तुम
बस साथ रखना मेरे शंभू
हर घड़ी
हर क्षण
तुम्हारे सिवा अपना कोई ज्ञात नही
तुम्हारे सिवा भरोसा किसी पर नहीं
शायद मैं हर वो बातें
न बयां कर पाऊं हर वक्त
बस तुम समझ लेना
मेरी भावना उस वक्त
बस तुम जान लेना
मेरा ह्रदय उस वक्त
मुश्किल के घड़ी में साथ रहना
बुरी नजरों से रक्षा करना
तुम हो तो मैं हूं
मेरा अस्तित्व तुम हो
मेरा वजूद तुम हो

यादें

as arijit singh once said,

“मैं तैनू समझावां की, ना तेरे बिना लगदा जी. तू की जाने प्यार मेरा, मैं करूं इंतजार तेरा”

यादें

उस एक इंसान की
उन साथ बिताए लम्हों की
ऐसा नहीं है
आप उन्हें याद करना चाहते हैं
ऐसा भी नहीं है
आपके नियंत्रण में होता ये
लेकिन उनका चेहरा
उनकी बातें
और
बीते वक्त की किताब के पन्ने
आपकी आंखों के सामने
जीवंत होकर एक तस्वीर से
असलियत में रुबरू हो जाते
बिना चाहे
वो आपको याद आ जाते
बिना बोले
वो आपको उदास से कर जाते
अगले ही पल मन होता
उनसे बात करने का
अगले ही पल मन होता
उनसे ये पूछने का
क्या उन्हें कोई खयाल नही आपका
क्या उन्हें कोई मतलब नहीं आपसे
क्या उन्हें याद नही आती
आपकी
आपके साथ बिताए उस वक्त की
खास या साधारण
ज्यादा या कम
अच्छा या बुरा
क्या उनके पूरे दिन की तस्वीर में
आपका कहीं जिक्र नहीं
जैसे आप उन्हें हर दूसरे लम्हे
अपने पास पाते
यादों के सहारे
खयालों में
क्या उनके लिए
आपका वजूद सिर्फ एक किस्सा था
ऐसा किस्सा जो वो दोहराना नही चाहते
खैर, इन सवालों से भी ज्यादा जरूरी
ये सवाल होता है
की क्या किया जाए
जब आपकी पसंद के उलट
उनकी याद आपको आती
जब आपकी चाहत के उलट
उनका चेहरा आपके सामने आता
वो उस वक्त में
आपसे कोसों दूर होते
लेकिन
आपके दिल में,
आपके दिमाग में,
आपके खयालों में,
आपके सवालों में,
बस एक वही होते.
और
विडंबना तो देखिए जनाब
आप अपनी तकलीफ भी
उनसे बयां नहीं कर सकते
क्योंकि
उनकी सुबह में
उनकी शामों में
आपका कहीं नाम नही
आपकी कोई पहचान नहीं
अजीब है ये
इंसान के दिल की गहराइयां
अजीब है ये
इंसान के दिल की परछाइयां

किसी शाम तू आना

किसी शाम तू आना
कुछ फुरसत के पलों के साथ आना
वक्त को रोककर
उसे मेरा करके आना
किसी शाम तू आना
बस मेरा होके आना
ना कहीं जाने की जल्दी
ना कहीं से वापस आने की ज़िद
करने को लाख गिले शिकवे
अपने साथ लेकर आना
वो सारी ना हुई बातों के
जिक्र के साथ आना
बस मैं और तू
इक खूबसूरत सी शाम
और हम दोनो की वो
ना कहकर भी
सारी बातें कह जाने वाली
बोलने वाली खामोशियां
उस पल का इंतजार रहेगा
जब तू मेरा होकर
मेरे लिए,
सिर्फ मेरे पास, आयेगा
और
तू आयेगा जरूर
उस इक शाम को खूबसूरत करने
तू आयेगा जरूर
उस वक्त को पूरा करने….!!!

कतरा कतरा

कतरा कतरा करके
वो तेरा इंतजार करना
बस खतम सा हो गया
कतरा कतरा करके
वो तेरा पसंद आना
बस कहीं खो सा गया
तू आया… तू नही आया
तुझे मेरा खयाल नही आया
वो तेरा मुझे
कुछ ना समझना
एक कारण सा दे गया
वो तेरा मुझे
हर दफा हर बात पे सुना देना
एक बहाना सा दे गया
तुझे नापसंद करने का
तू रहेगा दिल के किसी कोने में
महफूज़ कहीं
इक अनकही सी कहानी बनके
जो मेरे पास
ना महफूज रह सकी
जो तुझे
ना महसूस हो सकी
कभी किसी वक्त जब तेरा ज़िक्र होगा
तेरा नाम सुनके
चेहरे पे एक मुस्कुराहट के साथ
दिल में कई सवाल आयेंगे
की क्या ये जरूरी था ?
तेरा मुझसे मिलना?
और मिलना तो फिर भी समझ आता
लेकिन क्या ये भी जरूरी था
इन हजारों की भीड़ में
तेरा ही पसंद आना?
हकीकत से रुबरू होते हुए भी
क्या ये सब होना जरूरी था ?
अपने स्वभाव से विपरीत जाके
तेरी दिल को दुखाने वाली
उन बातों को सुनकर भी
अपने बारे में बिना सोचे
पहले पहल करना
की तुझे बुरा लगा.
और उसपर तेरा वो भाव दिखाना
की तुझे सबसे फर्क पड़ जाए
बस इस पहल की बात और थी
जो तुझे ना दिखी
जो तुझे ना महसूस हुई
यही तक का था ये सफर
यही तक की थी ये गुज़ारिशे
कतरा कतरा करके
वो तेरा इंतजार करना
बस खतम सा हो गया
कतरा कतरा करके
वो तेरा पसंद आना
बस कहीं खो सा गया..!!!

ये मौसम की बारिश

ये मौसम की बारिश
ये बारिश की बूंदें
ये काले बादल
ये सुकून देने वाली हवाएं

तुम और मैं
चाय की गरम चुस्कियां

जीने को और क्या चाहिए.
मुस्कुराने को और क्या चाहिए ?

“god’s plan”

and as he said

“GOD HAS A PLAN FOR EVRYONE.
I NEVER DOUBT GOD’S PLAN”

he is truly a special one.
so happy after seeing him happy
emotional that it was his last match in this format
i have seen the journey with him
i have experienced the pain with him
his anger
his aggression
his tears and his smiles
the passion he has for cricket
the hunger he has for wins
there is something so special that I have never liked a celebrity like him afterwards
from making cards of his pictures
to defend him on social media
from collecting his cutouts to newspaper
to support him in each season of ipl
even after defeats
even after heartbreaks
just to see him happy
just to see him smiles
he does not even know about my existence
but he must know how happy he makes me
how much joy he has given me
in my bad times
he must know
that there is someone
who enjoys his wins more than him
with many years passed
only this thing has not changed
his happiness makes me happy
yeah it’s silly and delusional
but some delusions make you THE HAPPIEST

VIRAT KOHLI IS THAT ONE. FOR ME.
WELL PLAYED CHAMPION
TRULY A KING
THANKYOU.

Design a site like this with WordPress.com
Get started