तू है बेखबर ❤️

तू है बेखबर
इस बात से
इस अनकहे एहसास से
कि तुझे तुझसे भी ज्यादा
सोचता है कोई
तेरा खयाल
तुझसे भी ज्यादा करता है कोई
कोई है इस जहां के किसी कोने में
तुझे तुझसे भी ज्यादा
याद करता है कोई
तेरी तस्वीरों को
तुझसे भी ज्यादा
भरी निगाहों से देखता है कोई
शायद तू रहे हमेशा
अंजान इस एहसास से
अनकहे इस जज्बात से
वो ना हुई मुलाकात से
दिल में कैद उस बात से
कि तुझे तुझसे भी ज्यादा
चाहता है कोई
दुवावों और सजदों में
तेरी मुरादें मांगता है कोई
एक तरफा चाहत
एक तरफा मोहब्बत
तुझे पाने की
ये एक तरफा जरूरत
कैसा हो अगर तुझे हो खबर
इस बात की
कैसा हो अगर तुझे हो क़दर
इस एहसास की
कैसा हो अगर तू भी चाहे मुझे
उस खयालात से
जैसे चाहा है मैने तुझे
बिना वजहात के
परवाह करे तू भी मेरी
जैसे करते हैं हम तेरी
बिना बताए
बिना जताए
कैसा हो अगर खुदा कर दे
पूरी ये ख्वाहिश
तुझे मेरा
बस मेरा
और हमेशा के लिए
पूरा का पूरा
सिर्फ मेरा

कतरा सी जिंदगी

ऐ जिंदगी
तुझे हर रोज जीने की चाह में
कतरा कतरा से होते जा रहे हैं हम
तुझे हर रोज अपना बनाने की चाह में
तन्हा तन्हा से होते जा रहे हैं हम
कोई ना जाने
ये तन्हाई अच्छी है या बुरी
कोई ना जाने
ये कतरा सा होना
सुकून देता है या खालीपन
कभी तो कुछ मौके दे
अपने साथ खुलके जीने के
बिना किसी मलाल के
बिना किसी वजह ए ख़ास के
बस तू और मैं
कभी तो बैठते हैं सुकून से
कुछ तू मेरी सुन ना
और कुछ तू मुझे अपनी सुनाना
बस हम दो
और न कोई दूसरा हमारे मध्य
ठहर तो कभी
मेरे लिए
कौन है यहां मेरा
इक तेरे सिवा
तन्हाई और कतरा सा होना
इक दिन खत्म तुझी पर होना
शिकायतों के एक गट्ठर लिए
कभी फुर्सत के कुछ लम्हे
तो बिता
मेरे साथ
मेरे लिए
तू बस मुझे मेरी सी होके मिलना
उस लम्हात में
तू बस मेरी बनके रहना
गुजरती जा रही तू
हर बीत रहे लम्हों के साथ
बैठ मेरे संग कभी
दो चार बातें करके
अपने गम भुलाके
फिर नए से हो जाते हैं हम

ऐ जिंदगी
तुझे रोज जीने की चाह में
कतरा कतरा से होते जा रहे हैं हम

How Strong You Are !!

you never know
how strong you are
until you face those situations
and problems
which you never thought
you would face in future
a different version of yours
a unique version of yours
a strongest version of yours
a new version of yours
you see
at that exact moment
you do things which
you never thought
you could do in past
you face all those challenges
without thinking about anything
without taking a second to overthink
without thinking that you can’t do this
without thinking what this would give result
you just try your best
you’re the best at that exact moment
so whenever you are in your comfort zone
and you think
you can’t do anything
you can’t cross any hurdle
you can’t solve any problem
life is hard for you
situations are out of control
just remember one thing
always and forever
that when time would come
when you’ll have to become strongest
when you’ll have to do things
which you never imagined
you can do
yes YOU CAN DO
ANYTHING & EVERYTHING
which comes in your way
at that moment
at that time
you are your best version
you are your strongest version
so just let life flow
just let it
you can handle everything
you can solve anything

YOU CAN DO ….!!!!!

कुछ अलग सी होती है

कुछ अलग सी ही होती है
अपने घराने की खुशबू
कुछ अपनी सी ही होती है
अपने नन्हे आशियाने की महक
वो सौंधी सी हल्की धूप
वो बारिश की बूंदे
और बारिश के बाद
वो साफ खुले आसमान में
जी भर के जी लेने
और खुल्के सांस लेने की आजादी
वो ठंड के दिनों में
अपने घराने की गर्माहट
और वो गर्मी के दिनों में
कही सुकून ना मिलके भी
अपने घर का आराम
वो शाम के चाय की चुस्कियां
वो अपने घर के
भोजन का स्वाद
और पानी की वो मिठास
अपनों के बीच
अपनी सी लगने वाली
कुछ निराली सी ही होती है
उस जिंदगी की रोशनी
किसी वीरानी सी जगह पे
अजनबियों के बीच
बड़ी याद आती है
ये जिंदगी
ये अपने लोग
ये अपनी सी लगने वाली
आशियाने की महक
जहां कुछ न करते हुए भी
आपको जिंदगी खुशनुमा सी लगती है
आपको जिंदगी चलती सी लगती है
अपने कमरे की वो चार दीवारें
अपने बिस्तर का वो आराम
सामने के वो नज़ारे
और
अपने पौधों की वो खूबसूरती
बड़ा याद आता है
ये सब
किसी नई सी जगह पे
नए से लोग
नई सी सड़के
अजनबी से चेहरे
लेकिन किसी ने
सच ही कहा है
शायद
आपको कही पहुंचने के लिए
कही से निकलना बहुत जरूरी है
अपने आराम को दरकिनार करना
बहुत जरूरी है
इसी का नाम जिंदगी है
इसी का नाम जिंदादिली है
कोई अपनों के लिए
है अपनों से दूर
कोई अपने भविष्य के लिए
है अपनों से दूर
तो कोई
अपने जिंदगी की तलाश में है
अपनों से दूर ……!!!!

कोई तो ऐसा मिले

कोई तो ऐसा मिले
जो आपको आपसा होके मिले
जिसके होने पे
आपको सुकून मिले
और
अपनी दुनिया
पूरी सी लगे
ना किसी कमी की गुंजाइश लगे
ना किसी ख्वाहिश की जगह लगे
केवल
कोई ऐसा मिले
जो आपको पूरा सा लगे
खुद में ना कुछ
अधूरा सा लगे
ये जहां नया सा लगे
और
ये लोग धुंधले से लगे
आपकी नजर में रहे वो
जो आपको
आपसा होके मिले
इस जमीन और आसमान
में एक नया जहां सा मिले
जिसके सामने
आप आप से लगे
ना कोई बनावट
ना कोई साज सा लगे
कोई तो ऐसा मिले
जो आपको आपसा होके मिले

कभी तो वक्त गुजारिए खुद के साथ

कभी तो बैठिए
खुद के साथ
कभी तो कुछ वक्त बितायिये
अपने साए के साथ
बहुत चल लिए इस भीड़ में
बहुत रह लिए इस भीड़ में
बहुत से वक्त गुजारे
औरों के साए में
कभी तो कुछ पल
दीजिए खुद को
सुकून के
खुशी के
जहां बस आप
और आपका साया
हो मौजूद
कोई दूसरा नहीं
कोई भीड़ नहीं
कोई फिक्र नहीं
कोई परवाह नहीं
कोई गम नहीं
ना अगले पल की जिज्ञासा
ना बीते लम्हों की कसक
ऐसा वक्त
जहा आप कोशिश करते
अपने आप को पाने की
जो कहीं खो सी गई है
इस दुनिया में
इस दुनिया के भीड़ में
कभी तो ऐसा वक्त
तलाशिए
कभी तो ऐसा मौसम
तराशिये
खुद के साथ
कभी तो बैठिए
खुद के वक्त
कभी तो गुजारिए
बहुत सुन लिए
औरों के शोर
कभी तो
खुद की खामोशी
सुनकर देखिए
कौन जाने
आपको वो खुशी नसीब हो जाए
जो कहीं बीते वक्त के
पन्नों में धुंधली
हो सी गई है..!!

दौर एक ऐसा भी

जिंदगी में कई दफे
एक ऐसा वक्त आता है
जब आप हर लम्हे हो समेटकर
सब कुछ
बस सही कर लेना चाहते हैं
पर आपकी अनगिनत कोशिशों
के बाद भी
आपके हाथ से
सब कुछ रेत जैसे
फिसलता जाता है
बस फिसलता जाता है
सब कुछ आपके सोच के
बस विपरीत
होता चला जाता है
आप हंसना चाहते हो
खुलके जीना चाहते हो
हवाओं को महसूस करना चाहते हो
आप बस बेफिक्र होना चाहते हो
आपको उदासियां नही देखनी
आपको बिखरना नही होता
पर आप
बस बिखरते चले जाते
खुद को पाने
और समेटने की जद्दोजहद में
आप सब कुछ
खोते चले जाते हो
कहां क्या गलत हुआ
आपने क्या गलत किया
आपके साथ क्या गलत हुआ
आपको कुछ
समझ नहीं आता
हां एक सच ये भी है
कि ये जिंदगी कब देती है
खुद ब खुद
किसी को हसने की
जायज वजह
वजहें तो आप बनाते
आप तराशते
उन कठिन वक्त में से
हसी के कुछ पल
आप चुराते
पर बाज दफा
आपकी ये कोशिश भी
बस नाकाम सी नजर आती
आप सब कुछ ठीक करना चाहते
पर सब कुछ आपसे
बस छूटता चला जाता
जितना आप उसे
कस के मुट्ठी में
कैद करने की कोशिश करते
उतना ही आपको
  नाकामी का एहसास होता

life lessons

• whenever you will be at your lowest or you’ll need help, most of the people around you will ignore you. like they can’t see you or you don’t matter. your existence can’t be seen even though they see you. because you are no use for them. they can’t gain anything from you. basic nature that humans are selfish no matter how much they talk about kindness. when you are crying you won’t find someone wiping your tears. you will do everything for everyone but when you’ll need someone in your bad times, you are gonna be disappoint so much. you are gonna be hurt so much.

• whatever bad happens in life, trust me no one is coming to save you. literally no one. you will scream, you will cry but you won’t find a single helping hand except your family and one or two close people. people will ignore your screams even though they hear that. nothing is going to change until you help yourself. you stand for yourself. you help yourself. it’s you. only you. was, is and always will be you. people will advise you, give you solutions but they are never gonna ease your problems even though they can sometimes. trust yourself and never leave hand of your shadow. you have no one. you will have to support yourself. in lows, in pain.

• whenever it comes to love, always give only that much of emotions or involve yourself in that relation as much as you get from the other side. never ever lower your standards. never ever beg for anyone’s attention. to see your worth. to see you valuable. you deserve much more. you deserve better. someone who will love you. truly love you and if not you are better alone. than being in pain. being in wrong relation. never compromise just because others are doing. have your own standard. if no one gets that, no one understands that, chose yourself. always your self respect. not other person. you are going to regret that so much for asking someone to see your worth.  most important never take any shit or disrespect from anyone. you are not made for that. If you are wrong, accept that. if not leave the place where you are not getting treated right.

• do everything with an open heart. do everything without hurting anyone. as much as you can do. after that don’t even think or listen to what others say about that. at the end they are gonna find something wrong in whatever you do. just don’t feel bad for other reactions. you can’t control that. never can. what they say, how they behave, what they do.. you can not control anything. never take any shit to your heart and feel bad. it’s them not you. you did your best. you did what you could do. be at ease. be at peace. rest. treat yourself gently. and never feel bad that you did not get what you deserve from people. they are never gonna same as you. so don’t even dare to blame yourself for anything if you have not done anything wrong with others.

jealousy and hatred

whenever you try to share your happiness, your success, your good bonds and relationships. anything which makes you happy even for a moment, think twice before sharing that to anyone. not everyone is going to be happy for your happiness. not everyone is going to celebrate your success. not everyone is going to like those bonds of yours. some will envy. some will send negative energies. some will hate and some will show off to be happy for you but in reality they are not. keep your good things only to yourself. keep your success protected. keep your good people away from all evil eyes. be happy with them in private. Live this social world. But there is a difference between privacy and secrecy. be secretly private. protect your peace. your happiness. not everyone wants good for you. Not everyone wishes for you. not everyone feels happy for your smiles. And this is the real world.

ऐसा इक वक्त ..जिंदगी का !!

ज़िंदगी में
एक वक्त ऐसा आता है
जब आप
बस ये यकीन चाहते हैं
कि हैं यहां कोई
इस दुनिया की भीड़ में
जिसके लिए आपकी बस मौजूदगी
ही मायने रखती है
आपके होने आपके ना होने से
उनको फर्क इतना पड़ता है
कि उनके हंसी और उदासी का
सबब आप बन जाएं
आपकी मौजूदगी और गैर मौजूदगी
को हर नजर से
परखने वाले नहीं
बल्कि
उसे महसूस करने वाले
ऐसा लम्हा
जब आप
बस उस इक इंसान को
अपने पास महसूस करना चाहते
उनके साए में महफूज रहना चाहते
न कोई सवाल
न कोई जवाब
न कोई शब्द
न कोई सलाह
बस ये यकीन करना चाहते
कोई है आपके लिए
यहां इस दुनिया की भीड़ में
जिसके लिए बस आप मायने रखते
आपका होना मायने रखता
आपकी हंसी मायने रखती
और
आपकी उदासी मायने रखती
ऐसा वक्त
जब आप बस उस लम्हे में
खुद को पाना चाहते
उस इक खास के साथ
उस इक इंसान के साथ
और कुछ नहीं चाहिए होता
आपको
न ये भीड़
न ये दुनिया
न ये लोग
न झूठी बातें
न वादे और इरादे
उसी वक्त से गुजर रही
ये जिंदगी
उसी इंतजार से
गुजर रही ये जिंदगी ….!!

Design a site like this with WordPress.com
Get started