बचपन

वो नए किताब के पन्नो में
भीनी भीनी सी खुशबू की तलाश में
जाने कब हम बड़े से बड़े मुश्किलों से
अकेले लड़ने का हुनर रखने लगे
पता ही नहीं चला

एक टॉफी की मिठास से
दुनिया की सारी मीठी यादें
मुठ्ठी में करते करते
जाने कब हम जिंदगी की कड़वी से कड़वी
सच्चाई को आंख मूंद कर सहने लगे
पता ही नही चला

बड़े होके क्या बनना है
इस बात का सपना देखते देखते
उन सपनों को खेल में जीते जीते
जाने कब हमारे सारे सपने
बस दरकिनार से हो गए
पता ही नहीं चला

एक कट्टी से बाते बंद होने पर
एक बट्टी से फिर से
पुरानी सी दोस्ती हो जाने वाली
जाने कब सालों साल
अपने से लगने वाले दोस्तों से
रिश्ते टूट गए
पता ही नही चला

दुनिया समेटते समेटते
कब खुद को खोने लगे हम
पता ही नही चला
बंद मुठ्ठी से ख्वाहिशें
कब रेत सी फिसलने लगीं
पता ही नही चला

नई कक्षा में जाने की खुशी
नए कवर से किताबों को
सजाने की खुशी
वो पहले पन्ने पर
लेख लिखने की खुशी
जैसे हमने सबकुछ हासिल सा कर लिया हो
ये खुशी कब
धूमिल सी होने लगी
पता ही नही चला

किसी के लिए गिले शिकवे
ना रखते रखते
कब दिल में शिकायतों का
गट्ठर सा रखने लगे
पता ही नही चला

वो गुड्डे गुड़ियों के खेल में
सच्चा प्यार खोजते खोजते
कब हम टूटे दिल को लेकर
असलियत में सिसकने लगे
पता ही नही चला

पापा सब संभाल लेंगे
मां हैं ना
ये भरोसा रखते रखते
उन्ही से कब अपनी तकलीफें
और अपने आंसू छिपाने लगे
पता ही नही चला

आसमान में उड़ते जहाज को देखकर
एक दिन
उस आसमान को छूने की चाह रखते रखते
कब अपनी जन्मभूमि से ही अलग हो गए
पता ही नही चला

सबको अपना समझने वाले
यारी निभाते निभाते
कब नए शहर में
बस एक अजनबी से बनके रह गए
पता ही नही चला
बारिश होने पर उस कागज की नाव से
दुनिया घूम लेने वाले
जाने कब उन्ही कागजों से
नफरत करने लगे
पता ही नही चला
काश को वो बचपन कोई वापस दे जाता
उसके बदले सारे ऐशो आराम ले जाता
बस वो बेफिक्री वापस कर जाता
वो सुकून वापस कर जाता
और वो हंसते चेहरे वापस कर जाता
जब हम दिल से खुश होते थे
दुनिया को दिखाने के लिए
झूठा दिखावा नहीं करते थे
जब हम माफ किया करते थे
बिना दिल में शिकवे रखे
बस भूल जाया करते थे
और फिर पहले से
पुराने से हो जाया करते थे
काश कोई वो समय वापस दे जाता
उसके बदले आज के
सभी समान वापस ले जाता सारे धोखे वापस ले जाता
और टूटे दिल को फिर से जोड़ने की
आस वापस ले जाता ……!!!

आसान जिंदगी

कितनी आसान सी होती ना ये जिंदगी
अगर हमें ये मालूम होता
की जिंदगी के इस सफर में
हम जो निर्णय ले रहे
वो सही है या गलत
हम जो सफर तय कर रहे
वो हमारी जिंदगी
आबाद करेगा या बर्बाद
हम जो रास्ता चुन रहे
वो हमे हमारी
मंजिल तक पहुंचाएगा या
बीच सफर में अकेला कर जाएगा
हम जो लोग साथ लेके चल रहे
वो हमारे अपने ही हैं
या अपनो के रूप में धोखे
उस आसान जिंदगी की
कभी कभी बहुत
कमी सी महसूस होती है
जब कोई रास्ता समझ नही आता
हर जगह बस अंधेरा सा दिख पाता
ना साथ में कोई अपना नजर आता
ना तय करने को सही सफर मालूम होता
बहुत बेबस से होते हैं
हम उस वक्त में
जब हम जिंदगी के इस सफर में
कही बहुत पीछे से छूट जाते हैं
जब हम लाख कोशिशों के बाद
ये भी नहीं जान पाते
कि हमें शाम ढलते ही जाना कहा है
ना आगे बढ़ पाते
ना ही रुक से पाते
बस बेनाम से रास्तों पर
चलते से चले जाते
और शायद गलत से होते वो रास्ते
जो आपको बस अंधेरे की तरफ
धकेलते ही चले जाते
अजीब सा वक्त होता है ये
जब आपने ये सोच रखा हो
तय करना क्या है आपको
और आप उस सफर में
कही खो से जाते हो
आप बस औरों से
पीछे छूट से जाते हो
आप आसूं बहाते
आप मदद के लिए आवाज देते
लेकिन ये दुनिया
बस अपनी रफ्तार से चली सी जाती है
बिना आपके बारे में दो टूक सोचे
बिना आपकी परवाह किए
बिना आपको मौका दिए
और
बिना आपकी बात सुने
बस भागती सी जाती
अपनी रफ्तार में
आपको पीछे छोड़ते हुए
औरों से नीचे करते हुए
और आप बेबस होकर
बस समझ ही नही पाते
आपको करना क्या था
आप कर क्या रहे
आप करना क्या चाहते
सब मालूम होके भी
कुछ पता नही होता आपको……!!!!

वो कहते हैं ना …..

वो कहते हैं ना
जब तक आप गर्दिशें ना देखो
टूटते हुए अपने ख्वाब ना देखो
बिखरते हुए अपने आप को ना देखो
तब तक कहानी पूरी नहीं होती
आप कितनी भी ऊंचाई पर पहुंच लो
कितनी भी मुकम्मल दुनिया देख लो
कितने ही हंसते हुए अपनी कायनात देख लो
ये सफर पूरा तभी होता है
जब तक बुरे से बुरे खयालात ना देख लो
अर्श से फर्श तक का तालुकात ना देख लो
कहानी लिखने का मजा तभी आता है
किस्से सुनाने का मजा तभी आता है
सफर बाटने का मजा तभी आता है
जब तक टूटते हुए आपने आप को ना देख लो
तो जहां हो वहीं जरा ठहरो
अगर दिन बुरे हैं
अगर टूट रहे हो
बिखर रहे हो
और अंतिम मुहाने पर खड़े हो
जहां से उम्मीद की कोई किरण नही नजर आ रही
साथ देने वाला कोई हाथ नजर नहीं आ रहा
बस इतना याद रखना
ये समय है
और समय की खासियत ही यही है
ये बदलता जरूर है
अच्छा है वह भी
बुरा है वह भी
तो अच्छे वक्त में गुमान ना रखो
और बुरे वक्त में इत्मीनान सा रखो
मुस्कुराने की वजह फिर मिलेगी
जिंदगी जीने की वजह फिर मिलेगी
तब ये वक्त याद आएगा
और चेहरे पर मुस्कुराहट, आसुओं के साथ आएगा
और ये वक्त आपकी असली कमाई होगी
ये समय आपका असली गवाह होगा……!!!!

Do You ?

do you really need love ?
or you need the warmth it comes up with.

do you really crave someone?
or you are scared of being alone all over

do you really feel happy ?
or you are masking your real self

do you desperately want hope ?
or you have no strength left

do you really want to achieve success ?
or you love the status it comes with

do you have dreams to fulfill?
or a list by which you can get validations

do you really admire someone with all your heart ?
or you like the attention they give you

do you feel bad after hurting someone ?
or sleep carefully without second thought

do you really have people love you?
or you get denials if you don’t fulfill their wishes

do you really have a single person whom you can rely on?
or you are staring your contact list after feeling broken

do you want to have beauty in your life ?
or you love the gazes it comes with

do you really say what you feel?
or you are having two sides

do you want to tell how you feel?
or you need silence to be understood

do you really living this life?
or counting days here and there

do you feel passionate about something?
or you don’t even left any choices

do you really have that special one you deserve?
or managing with the one you got

do you feel life has given you something good to cherish?
or still wishing and praying for that

do you really don’t say anything ?
or you scream silently

are you really the same one?
which you show
or adjusting your sides for others.

HOPE AND EXPECTATIONS 🍀

“HOPE”

if you keep it
for the life
it becomes strength

if you have it
in other’s
yours heart get broken

if you feel it
for what you want
and don’t get it
next moment
it breaks you into pieces

it gives you
meaning of life
it gives you
healing of life
it gives you
a ray of sunshine
it gives you
butterflies in heart
it gives you
relief in all chaos

but
how could an emotion portray
different human feelings
at a times
how could an emotion
make you feel
most worthy and
worthless at a times
how could it give you
biggest level of satisfaction and
most fragile at a time
how could it make you
happiest one on earth and
most saddest ever to exist

it has power
to make you
it has power
to break you
it has power
to heal you
it has power
to freeze you

just an emotion
just an human mindset
makes you hopeful
and hopeless at times

“HOPE”
strange word
to feel
to live
to have
and to give

and it comes with “expectations”
if you have that
from your loved ones
you get disappointed at end
if you keep it
from one sided affections
you get hurt at end
evolving with these emotions
either can make you strongest
or break you to lowest
you scream
you silently scream
you smile
you silently cry
you live
but you really don’t want to live the life

and both together
can make you most helpless at time
that you beg
you beg to heal
you beg to come out of all this
this mess
this emotion
you want to become free
you want to become like before
but you can’t
you need to survive
but you don’t
you feel suffocated
from broken hopes
from broken promises
from broken prayers
you just can’t understand


HOW
A HOPE AND EXPECTATIONS
MAKE YOU FULL OF EXCITEMENT IN ONE MOMENT
AS WELL AS FULL OF GRIEF IN NEXT MOMENT.
JUST HOW ?

आज फिर शून्य पर खड़ी हूं

आज फिर शून्य पर खड़ी हूं मैं
किस मंजिल की तलाश है
कहां सफर करना है
कहां पहुंचना है
किस मोड़ पर रुकना है
किस वक्त में ठहरना है
ना है कुछ पता
ना है किसी का पता
ना कोई सही राह दिखाने वाला
ना कोई उंगली पकड़कर ये बताने वाला
की जाना है कहां
इस सफर में
अगले पल रुकना है कहां
इस सफर में
यहां अपने सब हैं
लेकिन उन अपनो में
अपना कोई नही है
यहां रास्ते बहुत हैं
लेकिन उन रास्तों में
सही रास्ता मालूम नहीं है
जिस पर गुजरना है
जहां से बचना है
कुछ है न मालूम
ना अगले पल की आहट है
ना गुजरे लम्हे की संतुष्टि है
जीवन बस हाथ से छूटता जा रहा
जीवन बस रेत की तरह
मुठ्ठी से दर ब दर
फिसलता जा रहा
अंदर तूफान है
चेहरे पर मुस्कान है
पूरी तरह से टूट चुकी हूं
और दुनिया के लिए सुखी हूं
वक्त ऐसा है बा सबर
की जिंदगी देनी ज्यादा आसान लग रही
इसको जीने के खयाल से
ऐसा भी नही की कायर हूं मैं
ऐसा भी नही की जीना नही चाहती हूं मैं
ऐसा भी नही की मुस्कुराना नही चाहती मैं
पर ये जिंदगी आसुओं के हजार मौके दे रहे
और खुश होने की
एक गलतफहमी भी छीन ले रही
जब जब उठने की कोशिश करती हूं
जब जब संभलने की कोशिश करती हूं
ये जिंदगी फिर वही लाकर खड़ा कर देती
जहा से बा मुश्किल खुद को संभाला था
जहा से बा मुश्किल खुद को समेटा था
कोई नही जानता
अकेले में कितना बिखरी हूं मैं
कोई नही जानता
अकेले में कितना टूटकर रोई हूं मैं
और आज फिर से उसी मकाम पर खड़ी हूं मैं
जहां ना अगले पल की गुंजाइश है
और ना खुद को समेटने की हिम्मत है
कभी ना सोचा था
इस कदर उलझी होगी जिंदगी
कभी ना सोचा था
इस कदर कठिन होगी जिंदगी
शिकवा इस बात का है
की मेरे साथ ही क्यू
गम इस बात का है
की इतनी देरी क्यू
क्या इतनी ना काबिल थी मैं
क्या इतनी ना काम थी मैं
और सबसे अजीज बात तो ये है
की जिस ऊपरवाले पर खुद से ज्यादा गुरूर था
उस पर से भरोसा उठता सा जा रहा है
उससे दिल किनारा सा करता जा रहा है
सबके दुख में आप साथ होते हो
पर अपने आसुओं में
आप अकेले होते हो
दुनिया की ये रीत निराली है
जब किसी के साथ की सबसे ज्यादा चाह है
उस लम्हे में हाथ खाली है
आज फिर शून्य पर खड़ी हूं मैं
जहां से शुरुआत थी
खुद को समेटने की
जहां से जद्दोजहद थी
खुद को संभालने की
फिर उसी राह पर खड़ी हूं
जहां ना अगले पल की आहट है
ना बीते लम्हे की संतुष्टि
आज फिर से …………

“पापा” आप दुनिया हो मेरी

“पापा”
क्या लिखूं आपके लिए ?
दुनिया हो आप हमारी
और
इस बड़ी सी दुनिया को
बयां कर पाया है क्या कोई ?
आप अनंत हो
जिसकी कोई परिभाषा नहीं
जिसके प्रेम में कोई आशा नहीं
दिखाते नहीं जताते नहीं
बच्चों की दुनिया संवारते संवारते
खुद की दुनिया भूल जाना
खुद को भूल जाना
इतना प्रेम कर पाया है क्या कोई ?
निशब्द होकर
सब कह जाना
कठोर बनकर
दिल मोम का रखना
परवाह फिक्र जिक्र
शायद ना दिखाते आप कभी
पर इस दुनिया में आप जैसी
फिक्र कर पाया है क्या कोई ?
खुद धूप में जलकर
हमारे लिए छांव की तलाश करना
हमारी परीक्षा के लिए
बाहर घंटों इंतजार करना
हर कीमती से कीमती चीज को
बिना दो बार सोचे
हर ख्वाहिश को पूरा करना
पैसों की अमीरी सब दिखाते
दिल के सबसे ज्यादा अमीर
हो आप
सबका अच्छा सोचना
सबकी मदद करना
अपने बारे में इक बार ना सोचते
दूसरों की परवाह करते रहना
हां जिंदगी नही थी आसान कभी
आपके लिए
पर अपने परिवार के लिए
हर आसानी की तलाश करना
हां लोगों ने नही किया वो वापस
जो प्रेम और परवाह आपने उनको दिया
शायद सबका दिल आप जितना सच्चा नही
शायद सबका दिल आप जितना अच्छा नहीं
जिंदगी में बस एक सच्ची ख्वाहिश है
आपको हर वो खुशी मिले
जिसके आप हकदार हो
आपको हर वो अमीरी मिले
जिसके आप हिस्सेदार हो
आपकी दुनिया में
हर वो पल सुकून के आए
जिसकी आपको ख्वाहिश है
शायद बता ना पाऊं ये आपको
लफ्जों में कभी
शायद जता ना पाऊं
दुनिया हो आप मेरी
और हमेशा कायम रहे ये दुनिया मेरी
यही दुआ है रब से मेरी
आप जहां भी रहो
बस हमारे साथ रहो
आपका साया ही
जन्नत है हमारी
आपका होना ही
अमीरी है हमारी
आप हैं तो हम हैं
आप हैं तो ये दुनिया बेफिक्री सी है
आप हैं तो ये जिम्मेदारी हल्की सी है
पापा
आप दुनिया हो हमारी …..!!!

ऐ ज़िंदगी

ऐ जिंदगी
माना तू नहीं है इस मन मुताबिक
माना तू चलती है अपनी मनमर्जी में
माना तुझे थामना मुमकिन नहीं
लेकिन तूने ही तो
हर आंसू के बाद
जिंदगी में जीने की इक उम्मीद सी दी है
तूने ही तो
दिल टूटने के बाद
जिंदगी में घावों को भरने की हिम्मत दी है
तूने ही तो
किसी का साथ न होने पर भी
जिंदगी में हमेशा आगे बढ़ना सिखाया है
जब कोई न था साथ
ना था किसी का हाथ
हमे संभालने को
तूने ही तो हर ठोकर के बाद
उठने की ताकत दी है
हां तू करती है
अपनी ही मन की
ना सुनती किसी की दिल की
पर यही तो खासियत है न तेरी
अंजान से रास्तों की
खूबसूरती है न तेरी
कभी तू और मैं बैठेंगे
इक शाम कहीं किसी कोने में
हां करनी है तुझसे हजार शिकायतें
पर उन लम्हों का भी जिक्र करना है
जब तूने इस चेहरे पर
मुस्कुराहट लेके आने का
अनोखा सा काम किया है
जब तूने गिरके संभलना
संभलके उठना
और
उठके फिर से चलना सिखाया है
तू है तो मैं हूं
ऐ जिंदगी
तू साथ है
तो ये सफर है
तू पास है तो ये दुनिया है
देना मुस्कुराहटों की
अनगिनत वजह ऐ जिंदगी
तुझसा अपना कोई नही यहां
तुझसा सच्चा कोई नही यहां

उस वक्त

देर लगेगी मगर तुम्हे जो चाहिए
वही होगा
सब्र रखो, दिन नासाज हैं
जिंदगी नही
वक्त ही तो है और ये बदलेगा जरूर
थोड़ा वक्त लगेगा
हिम्मत रखलेना तुम उस वक्त तक
खुद को टूटने ना देना, बिखरने ना देना
संभालना जब सबकुछ हाथ से छूटने लगे
कल तुम्हारा होगा, ये वक्त उस लम्हे का गवाह होगा …!!

Design a site like this with WordPress.com
Get started