कभी कभी

कभी कभी
खुद को तकलीफ देने वाले
दिल को दुखाने वाले
और चोट पहुंचाने वाले
किसी बात का कारण
हम खुद होते हैं
ये जानते हुए भी
वो बात हमे उदास करेगी
उस एक लहजे से हमें तकलीफ होगी
हम उसी के पीछे भागते हैं
और तब तक भागते हैं
जब तक खुद के दिल को चोटिल ना करवा लें
खुद को दुखी न कर लें
अजीब होते हैं ये इंसान भी
अजीब होती हैं उनकी ख्वाहिशें..!!

life

life is all about “जो आपको पसंद वो किसी और को पसंद. और उसको जो पसंद वो वो अलग सी पसंद”
in short “एक तरफा crush” and एक तरफा “प्यार”.
“एक तरफा  attachment” and “एक तरफा heartbreak”

आहिस्ता आहिस्ता

चले तो कट ही जाएगा सफर
आहिस्ता आहिस्ता
हम उसके पास जाते हैं मगर
आहिस्ता आहिस्ता
यूंही इक रोज़ अपने
दिल का किस्सा सुना देना
खिताब आहिस्ता आहिस्ता
नजर
आहिस्ता आहिस्ता

एक तरफा चाहत

कौन कहता है
सुकून है
एक तरफा चाहत में
कौन कहता है
वजूद है
एक तरफा मोहब्बत में
ना उम्मीदी तो नही इसमें
लेकिन उम्मीद की कोई गुंजाइश भी नहीं
ना ये बता पाना
आप तकलीफ में है
ना ये जता पाना
आप चोटिल है
आपके सामने
आपका पसंदीदा व्यक्ति
किसी और का होता
आपके सामने आपकी चाहत
किसी और के साथ होती
जिसे आप मांगते
वो किसी और को मांगता
जिसे आप चाहते
वो किसी और को चाहता
जो आपको खुशी देता
वो किसी और के साथ खुश होता
वजह जो भी हो
तर्क जो भी हो
ये बात आपको तकलीफ देती
ये साथ आपको उदासी देता
जाहिर होती ये बात आपको
पहले से
मालूमात होते
हर पल के कारण आपको
फिर भी आपका दिल
उस तर्क को महसूस नहीं करना चाहता
फिर भी आपका दिल
उस एक को चाहता
फिर भी आपका दिल
उस खास के साथ की दुवा मांगता
और
फिर भी आपका दिल
उस एक की ख्वाहिश रखता….!!!

तू है बेखबर ❤️

तू है बेखबर
इस बात से
इस अनकहे एहसास से
कि तुझे तुझसे भी ज्यादा
सोचता है कोई
तेरा खयाल
तुझसे भी ज्यादा करता है कोई
कोई है इस जहां के किसी कोने में
तुझे तुझसे भी ज्यादा
याद करता है कोई
तेरी तस्वीरों को
तुझसे भी ज्यादा
भरी निगाहों से देखता है कोई
शायद तू रहे हमेशा
अंजान इस एहसास से
अनकही इस बात से
वो ना हुई मुलाकात से
दिल में कैद उस जज़्बात से
कि तुझे तुझसे भी ज्यादा
चाहता है कोई
दुवावों और सजदों में
तेरी मुरादें मांगता है कोई
एक तरफा चाहत
एक तरफा मोहब्बत
तुझे पाने की
ये एक तरफा जरूरत
कैसा हो अगर तुझे हो खबर
इस बात की
कैसा हो अगर तुझे हो क़दर
इस एहसास की
कैसा हो अगर तू भी चाहे मुझे
उस खयालात से
जैसे चाहा है मैने तुझे
बिना वजहात के
परवाह करे तू भी मेरी
जैसे करते हैं हम तेरी
बिना बताए
बिना जताए
कैसा हो अगर खुदा कर दे
पूरी ये ख्वाहिश
तुझे मेरा
बस मेरा
और हमेशा के लिए
पूरा का पूरा
सिर्फ मेरा

Design a site like this with WordPress.com
Get started