“आग”

कुछ वाकयात
बस ये एहसास दिला जाते हैं
ये जिंदगी कितनी खोखली है
अगले पल का ही भरोसा नहीं
किस्से कहानी
झगड़े मलाल
सब किसी काम के नही
जब मौत को अपने करीब देखो
जब आखिरी पल को अपने साथ देखो
सब व्यर्थ नजर आता है
ऐसा ही वाकया था आज
जहां सब अपने अपने घरों में
दैनिक रोजमर्रा के कामों में मशगूल
और ये खबर का मिलना
“आग लग गई है”
अगले ही पल उस आग की लपटों का
चौतरफा फैल जाना
उन लपटों में
सब धुंधला सा नजर आता है
ऐसे ही आप अपने जान से कीमती लोगों को
एक पल में खो देते हैं
इस भावना के साथ
की आप कुछ नही कर पाए
आप उन्हें बचा नही पाए
आपके सामने वो आपसे रुकसत हो गए
बस यही सत्य है
उस आखिरी लम्हे में
जब पूरी जिंदगी आंखो के सामने गुजरती है
तो सब
बस साफ साफ इतना बता जाती है
की जीवन में एक यही सत्य है
बाकी सब इंसान के द्वारा बनाया गया
मायाजाल
जहा से निकलना कोई नही चाहता
लेकिन
इस आखिरी लम्हे में
एक पल में
मौत आपको अपने साथ
बस लेकर चली जाती ….!!!!

Published by Nidhi • निधि

🍀• शिव सदा सहायते • 🍀• A girl thinking about life at the same time living the life ✨

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started