
तू शामिल है मेरे
हर लम्हे के खयालातों में
तू शामिल है मेरे
हर एक मुस्कुराहट में
मेरी उदासी का सबब
तेरा मेरे ना साथ होना है
तू मेरे सुबह की
भीनी खुशबू सा है
वो शाम के सूरज के ढलने पर
महसूस होने वाले
इक सुकून सा है
खुशी का जरिया है तू मेरे
उम्मीद का दरिया है तू मेरे
तेरे पास होने से
सारी मुश्किलें आसान सी है
तेरे साथ होने से
इक अनकही हिम्मत सी है
ये बात
एक तुझे छोड़कर
इस पूरी दुनिया को पता है…!!!